फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में नहीं आई नई करेंसी, लोग परेशान

Thu, 10 Nov 2016 10:51 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
अनपरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में जमाकर्ताओं की लगी कतार।
विज्ञापन
ऊर्जांचल में बैंकों में गुरुवार तक नई करेंसी न आने से लोग खासे परेशान रहे। बैंक प्रबंधन ने रुपये की निकासी करने पहुंचे लोगों का पहले से बैंक में मौजूद सौ, पचास, बीस, दस रुपये के नोट से किसी तरह काम चलाया। रुपया जमा करने वालों की सुबह से ही कतार लग रही। एसबीआई में सबसे अधिक भीड़ को देखते हुए यहां पूरे दिन पुलिस की तैनाती बनी रही। 
विज्ञापन

सिंडीकेट बैंक प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे ही बैंक खोल दिया गया और रुपये जमा कराने के साथ ही, बैंक में मौजूद धन के हिसाब से प्रत्येक निकासी करने वाले को डेढ़-डेढ़ हजार रुपये दिए गए। बताया कि जैसे ही करेंसी आनी शुरू हो जाएगी, एक दिन में दस हजार तक का भुगतान देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जमाकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए कि काउंटर बढ़ा दिए गए हैं। दो दिन में हालात पूरी तरह नियंत्रण में होंगे।

उधर, एसबीआई में बैंक परिसर के साथ ही, बाहर सड़क पर भी शाम तक लंबी कतार लगी रही। यहां रुपये निकासी करने पहुंचे लोगों को दो-दो हजार दिए गए। शुक्रवार तक यहां नई करेंसी पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। पंजाब नेशनल बैंक में भी निकासी करने तथा नोट बदलने पहुंचे लोगों को दो-दो हजार रुपये प्रदान करने की सुविधा दी गई। प्रबंधक बीबीडी द्विवेदी ने बताया कि बैंक में मौजूद रुपयों से ही फिलहाल काम चलाया जा रहा है। खाताधारकों एवं अन्य को असुविधा न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि जब तक उनके पास रुपये हैं तब तक वह खाताधारक को दस हजार और नोट बदलने वाले को चार हजार रुपये दे रहे हैं। रुपये कम पड़े तो यह धनराशि कम कर दी जाएगी। हालांकि उन्होंने एक-दो दिन में हालात सामान्य हो जाने की उम्मीद जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें