फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर के अस्पताल से भागा हत्यारोपी चोपन में गिरफ्तार: पुलिस को चकमा देकर हॉस्पिटल से हुआ था रफूचक्कर

Wed, 26 Oct 2022 09:40 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

जिला कारागार गुरमा में निरूद्द हत्यारोपी एक बंदी की तबीयत खराब हो गई थी। पुलिस अभिरक्षा में उक्त बंदी को उपचार के लिए रामनगर में स्थित राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस को चकमा देकर बंदी फरार हो गया था। जिसे करगरा मोड़ के पास से पकड़ा गया।
विज्ञापन
रामनगर के अस्पताल से भागा बंदी चोपन में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिन पूर्व जिला संयुक्त चिकित्साल्य लाल बहादुर शास्त्री रामनगर वाराणसी से पुलिस अभिरक्षा से फरार बंदी सोनभद्र मिला। सोमवार की रात चोपन थाना क्षेत्र के करगरा मोड़ के पास से पुलिस ने बंदी को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस ने बंदी को वाराणसी पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि बीते सप्ताह जिला कारागार गुरमा में निरूद्द हत्यारोपी एक बंदी की तबीयत खराब हो गई थी। पुलिस अभिरक्षा में उक्त बंदी को उपचार के लिए रामनगर में स्थित राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  चोपन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में फरार बंदी को करगरा मोड़ के पास से पकड़ा गया।उन्होंने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त लल्लू केवट पुत्र रामविचार निवासी ग्राम नौटोलिया कोटा, थाना चोपन जो पुलिस अभिरक्षा से जिला संयुक्त चिकित्सालय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर वाराणसी टीबी रोग के इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
इस संबन्ध में थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी में धारा 223,224 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ है। पकड़े गए आरोपी को विधिक कार्रवाई के लिए थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें