फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक संसाधनों के उपयोग पर दिया जोर

Mon, 11 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित तीन राज्यों के पुलिस उच्चाधिकारियों की बैठक रविवार को एनटीपीसी विंध्याचल के अतिथि गृह में संपन्न हुई। इस दौरान अधिकारियों ने आधुनिक संसाधनों के जरिए सूचनाओं को त्वरित आदान-प्रदान करने पर बल दिया। नक्सल प्रभावित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जोन के अधिकारी रविवार की दोपहर बाद तीन बजे के एनटीपीसी विंध्याचल के सूर्य अतिथि गृह पहुंचे।  
विज्ञापन
यहां करीब तीन घंटे तक नक्सली समस्या और उसके समाधान के मसले पर विस्तार से चर्चा की गई । इस बात पर जोर दिया गया कि नक्सल गतिविधियों संबंधी जानकारी एक दूसरे को आधुनिक संसाधनों के जरिए त्वरित दी जाए। सूचना तंत्र मजबूत करने को लेकर भी जोन एवं जिला प्रमुख ने टिप्स सुझाए। सीमावर्ती थानों की पुलिस के बीच आपसी समन्वय को मजबूत कैसे बनाया जाए, इस पर विशेष रूप से फोकस किया गया।
  इस मौके पर वाराणसी जोन के आईजी एसके भगत, एसपी सोनभद्र रामलाल वर्मा, आईजी रीवा डी. श्रीनिवास, एसपी सिंगरौली रुडोल्फ अल्वारेस, आईजी अम्बिकापुर जोन (छत्तीसगढ़) हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें