फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता-माफिया के गठजोड़ की खुली साजिश है खदान हादसा : अजय राय

विज्ञापन
बिल्ली मारकुंडी खनन हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।संवाद
विज्ञापन
ओबरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय बुधवार को रेणुका पार के पनारी गांव पहुंचे। उन्होंने खदान हादसे में मृत इंद्रजीत यादव और संतोष यादव के परिजनों से मुलाकात की और संवेदना जताई।
विज्ञापन

सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता देने की मांग की। उन्होंने खदान हादसे को सत्ता-माफिया गठजोड़ की खुली साजिश करार दिया।
अजय राय ने कहा कि अवैध खनन बिना सरकार की सरंक्षण के एक इंच नहीं चल सकता। मुख्यमंत्री बिरसा मुंडा की जयंती पर मंच सजाते रहे और उसी जनपद में आदिवासी मजदूर पत्थरों के नीचे दम तोड़ते रहे। यह बिरसा मुंडा की आत्मा का अपमान है और पूरे जनजातीय समाज के संघर्ष का निरादर है। सरकार बिरसा मुंडा के नाम पर तालियां बजा सकती है, लेकिन उनके जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा करने की बात आते ही माफियाओं की चौखट पर जाकर गिर जाती है।
जो लोग आदिवासियों के खून से खदानें चलवा रहे हैं, वे सत्ता के संरक्षण में बैठे हैं। उन्होंने कहा कि खनन माफिया और सत्ता पक्ष के नेता मिलीभगत से अवैध खदानें चला रहे हैं। मजदूरों के जीवन की कोई कीमत नहीं बची। यह दुर्घटना नहीं बल्कि यह एक सुनियोजित हत्या है। इसके जिम्मेदार किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। मांग किया कि सोनभद्र की सभी खदानों का तत्काल ऑडिट कराया जाए। मानक के विपरीत और अवैध रूप से संचालित सभी खदानों को बंद कर जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

खनन में काम कर रहे मजदूरों का इंश्योरेंस, सुरक्षा उपकरण और जिम्मेदारी तय की जाए। अवैध खनन हादसे को धारा अनुसार गंभीर अपराध मानकर दोषियों पर हत्या तक की धाराएं लगाई जाएं। चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश की तो कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई को बाध्य होगी।
इस दौरान कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, पूर्व अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, कोऑर्डिनेटर राजीव गौतम, राजेश द्विवेदी, विनोद तिवारी, बृजेश तिवारी, सेतराम केसरी, हरदेव नारायण तिवारी, उषा चौबे, शशांक मिश्रा, कौशलेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें