फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच दिन में साढ़े तीन डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के तापमान में बीते सप्ताह से गिरावट जारी है। पारा लुढ़कने से ठंड बढ़ गई है। गर्म कपड़े पहनकर लोग अपने घरों से निकल रहे हैं। ऊपर से आसमान में उमड़ रहे बादल की वजह से किसान चिंतित हैं। अभी किसानों का धान खेत-खलिहान में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके मुकाबले बुधवार को न्यूनतम पारा 9.8 और अधिकतम पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को न्यूनतम पारा 10.2 और अधिकतम पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
सोमवार को न्यूनतम पारा 12.6 और अधिकतम पारा 25.4 तथा रविवार को न्यूनतम पारा 13.2 और अधिकतम पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इस तरह से बीते पांच दिन में न्यूनतम तापमान में करीब साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। वहीं अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव लगा हुआ है।
विज्ञापन

पांच दिनों से तापमान में गिरावट से सुबह-शाम की ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में अभी पारा गिर सकता है। ठंड को देखते हुए छोटे बच्चों के साथ बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें