फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से भी नीचे आया पारा, सर्द हवा ने ठिठुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के बढ़ने के साथ ही पारा भी लगातार गिरता जा रहा है। सोमवार को पारा पांच से भी नीचे आ गया। तेज हवाओं से लोग ठिठुरने को विवश हैं। सुबह और शाम की ठंडी में स्वेटर, जैकेट, टोपी पहनने के बाद भी राहत नहीं मिल रही। लोग अलाव जलाकर राहत की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों से पारे में गिरावट लगातार जारी है। रविवार को दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार पारा पांच पर टिका था, लेकिन सोमवार को इससे भी नीचे आकर 4.9 सेल्सियस पहुंच गया। दिन भर में अधिकतम पारा 20 डिग्री से ऊपर नहीं जा सका। करीब नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवा के थपेड़े से लोग कांपते रहे। हाल यह रहा कि घरों के अंदर रहने के बाद भी ठंडी से राहत नहीं मिली। हालांकि दोपहर में धूप भी चटख थी। गर्म कपड़े पहनकर धूप में बैठने वाले कुछ ही देर में बेचैन हो जा रहे थे, जबकि धूप से हटते ही सर्दी सताने लग रही थी। इसके साथ ही घरों व दफ्तरों के बाहर लोग अलाव जलाकर राहत लेते रहे। इससे काफी काम प्रभावित रहा। ठंड के इस रूप को देखते हुए लोग आगामी दिनों में और ठंड बढ़ने का दावा करते हुए लकड़ी व गर्म कपड़ों की व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें