फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों बैठक में समितियां गठित हुई

Sat, 26 Dec 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें ग्राम पंचायत की विभिन्न समितियों का गठन किया गया। गांव को स्वच्छ बनाने के साथ ही पारदर्शितापूर्ण निर्माण कार्य और जागरूकता का संकल्प लिया गया। राबर्ट्सनगंज में सभी ग्राम पंचायतों में बैठक की गई। इस दौरान ग्राम प्रधानों के साथ संबंधित क्षेत्रों के पंचायत सचिव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



 ग्राम पंचायत लोढ़ी में ग्राम प्रधान शमशेर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की खुली बैठक हुई। इसमें समिति का गठन किया गया।


घुवास खुर्द गांव के ग्राम पंचायत सदस्य राजेश कुमार पांडेय, पार्वती, कुमारी, बासमती, विद्या सिंह और ममता ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उन्हें खुली बैठक की सूचना नहीं दी गई। उन्हें सूचना और एजेंडे के बारे में लिखित रूप से नहीं अवगत कराया गया।


 बैठक सार्वजनिक स्थल पर कराई जाए  और सभी सदस्यों को एजेंडे की लिखित सूचना दी जाए। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के सभी 40 ग्राम पंचायतों में खुली बैठक का आयोजन किया गया। प्रत्येक ग्राम पंचायत में छह समितियों का गठन हुआ।
विज्ञापन



 इसमें शिक्षा, विकास और प्रशासन समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान बनाए गए जबकि अन्य में निर्माण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा जल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष निर्वाचित सदस्यों को बनाया गया। ग्राम पंचायत संवरा की खुली बैठक ग्राम प्रधान सुमन दूबे की अध्यक्षता में हुई।


 बैठक में सेक्रेटरी आशुतोष श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। खलियारी प्रतिनिधि के अनुसार नगवां ब्लाक के 52 ग्राम पंचायतों की खुली बैठक ग्राम पंचायत भवनों पर हुई। इसमें से महज 48 ग्राम पंचायतों में समितियों का गठन किया जा सका।



 चार ग्राम पंचायतों नगवां, मझुई, डोरिया और पनिकप कला में सदस्यों की संख्या कम होने के नाते समिति गठित नहीं की जा सकी। शाहगंज संवाददाता के अनुसार घोरावल विकास खंड के ग्राम पंचायत ढुटेर की पहली बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुशीला देवी की अध्यक्षता में हुई।


इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राकेश कुमार दुबे ने गठित की जाने वाली छह सदस्यीय समिति के बारे में बताया। इसके बाद छह सदस्यीय समितियों का गठन किया गया। डाला संवाददाता के अनुसार विकास खंड चोपन के परासपानी स्थित पंचायत भवन पर कोटा ग्राम पंचायत की पहली बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई।


इस दौरान ग्राम पंचायत समितियों का भी गठन किया गया। जिसमें नियोजन एंव विकास समिति, शिक्षा समिति व प्रशासनिक समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान मुराही देवी को बनाया गया।



 बैठक में मौजूद सदस्यों नें एकजुटता के साथ ग्राम पंचायत के विकास में पूरा योगदान देने की वचनद्धता दोहराया ।बैठक में ग्राम विकास अधिकारी विमलेश चौबे, कौशल पाठक आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें