फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एमसीसी की टीम ने आरसीसी को 4 रनों से किया पराजित

विज्ञापन
कोन केे देवाटन मे चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ी को पुरस्कृत करते कमेटी के लोग।
विज्ञापन
कोन। क्षेत्र के देवाटन में चल रहे प्रीमियर लीग सीजन-3 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें एमसीसी ने आरसीसी को 4 रन से पराजित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और अंतिम ओवर तक दर्शकों में रोमांच बना रहा। मैच में एमसीसी ने टॉस जीतकर पहले आरसीसी को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। आरसीसी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए और एमसीसी के सामने 140 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीसी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 10.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
एमसीसी की ओर से वसीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। उनके बेहतरीन खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें