फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शादी के 15 दिन बाद हादसा...बाइक खंभे से टकराई और चली गई जान

विज्ञापन
मृतक गुड्डू बचन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में मंगलवार को बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार गुड्डू बचन (22) की मौत हो गई। 28 अप्रैल को उसकी शादी हुई थी। शादी में मिले बाइक से वह दुद्धी से लौट रहा था। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पत्नी सहित परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। झारोखुर्द निवासी गुड्डू की शादी गत 28 अप्रैल को दिघुल गांव में रीना से हुई थी। चाचा संजय ने बताया कि शादी में डीजे व रथ की बुकिंग हुई थी। इसका तकादा डीजे संचालक लगातार कर रहा था। डीजे वाले को पैसा देने के लिए गुड्डू शादी में मिली बाइक से दुद्धी बैंक आया हुआ था। बैंक से बिना पैसे लिए घर वापस जा रहा था। उसी समय झारोखुर्द अपने गांव में ही घर से महज एक किमी पहले ही बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन

एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। साथ में गए युवक कृष्णा (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिवार व घायलों की मदद की जा रही है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें