फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राजमिस्त्री का लहूलुहान शव नाले में मिला, सिर पर थे चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के डाला में बुधवार को राजमिस्त्री संजय गोंड (35) का खून से लथपथ शव नाले में मिला। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे। थोड़ी दूर पर शराब के खाली पैकेट, गिलास आदि सामान मिला है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डाला के वार्ड नंबर नौ नई बस्ती निवासी संजय गोंड राजमिस्त्री का काम करता था। वह मंगलवार को घर से गाय चराने निकला था। देर शाम घर लौटा और गाय को छोड़कर कहीं चला गया।
इसके बाद वह घर नहीं आया। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चला। बुधवार को सुबह टहलने निकले लोगों ने घर से छह सौ मीटर दूर महुअरिया नाले में संजय का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन

सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। संजय के सिर पर गहरी चोट के निशान थे। काफी मात्रा में खून बहा था। आसपास के पौधों की पत्तियों पर भी खून के छींटे थे।
शराब व नमकीन के पैकेट, प्लास्टिक का गिलास, संजय की चप्पल पास में पड़ी थी। सीओ सिटी रणधीर मिश्र, चोपन एसओ विजय कुमार चौरसिया, डाला चौकी इंचार्ज आशीष कुमार पटेल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
परिजनों से भी जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। चोपन थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें