फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल दुष्कर्म का आरोपी बदमाश अनूप पटेल। स्त्रोत : पुलिस
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी अनूप पटेल को बुधवार को सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि 29 अगस्त को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में तीन साल की आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जांच में आरोपी कुसी गांव निवासी अनूप पटेल का नाम सामने आया था।
उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दबिश दी जा रही थी। बुधवार को तड़के करीब 3 बजे मारकुंडी इको पाॅइंट के पास उसके मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें