फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या

Fri, 26 Oct 2018 11:37 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र जुगैल गांव के बहेराडाड़ टोला में बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने घर में सो रहे अछैवर (55) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल ले गई। एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।  
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे बहेराडाड़ निवासी अछेैवर भोजन करके अपने मकान के बरामदे में सो गया। उसी बरामदे में दूसरी चारपाई पर उसकी पत्नी सोई हुई थी। शुक्रवार की भोर करीब चार बजे महिला की नींद खुली तो उसने देखा कि उसके पति के गर्दन से खून बह रहा है। पत्नी को उठने के लिए झकझोरा तो वह नहीं उठा, क्योंकि उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की चीख-पुकार सुन उसके घर के सदस्यों एवं आसपास के लोगों की नींद टूट गई और वे लोग वहां पहुंच गए। हत्या की सूचना पाकर थानाध्यक्ष भी पहुंच कर शव का पंचनामा करवा अस्पताल भिजवाने के साथ उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। एएसपी ने घरवालों से घटना के संबंध में पूछताछ की। घरवालों ने कहा कि उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन एक व्यक्ति भोर में भागता हुआ दिखाई दिया था।

 मृतक के बेटे लालजी की तहरीर पर अशर्फी खरवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। दोपहर बाद जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुुपुर्द कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अरूण कुमार दीक्षित  
    एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें