फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लोकायुक्त की समिति ने नगर पंचायत चोपन में की जांच

विज्ञापन
चोपन में जांच करती लोकायुक्त की टीम, जागरूक पाठक
विज्ञापन
चोपन। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन की शिकायत पर लोकायुक्त के निर्देश से गठित जांच समिति ने बुधवार को नगर पंचायत चोपन पहुंचकर मामले की जांच की। समिति ने शिकायत से संबंधित अभिलेखों, विकास कार्यों के दस्तावेजों एवं अन्य रिकॉर्ड का बिंदुवार परीक्षण किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान नगर पंचायत प्रशासन ने समिति को सभी अभिलेख एवं मांगी गई जानकारियां उपलब्ध कराईं। अधिशासी अधिकारी और संबंधित कर्मचारियों ने शिकायत के प्रत्येक बिंदु पर क्रमवार अपना पक्ष रखते हुए जानकारी दी। इसके बाद जांच समिति ने नगर के काली मंदिर परिसर स्थित सामुदायिक भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। समिति ने भवन की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जांच के दौरान समिति के सदस्यों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि जांच में सहयोग किया गया है। शासन की पारदर्शिता एवं जवाबदेही की नीति के अनुरूप सभी अभिलेख उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें