खलियारी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में बंद पडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।संवाद
खलियारी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर रविवार को ताला लटकता रहा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला नहीं लगने से मरीजों को लौटना पड़ा। यहां 100 से ज्यादा मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। अस्पताल में न तो डॉक्टर थे, न कर्मचारी। इस मनमानी पर लोगों ने नाराजगी जताई।
स्वास्थ्य केंद्र पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित होता है। खलियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने के लिए बिहार सीमा से जुड़े गांवों से भी लोग आते हैं। रविवार को सुबह यहां बलियारी, रायपुर, बाराडाण, पड़री, सुअरसोत सहित कई गांवों के मरीज पहुंचे थे, मगर अस्पताल में ताला लटका हुआ था। लीलावती देवी, संगीता देवी, असलम अली, राजू प्रसाद, गीता जायसवाल समेत अन्य मरीजों ने नाराजगी जताई। कहा कि वे लोग सुबह से बैठे हैं, लेकिन न कोई डॉक्टर या न स्वास्थ्यकर्मी।