फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कम मजदूरी का मुद्दा फिर से गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल के कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) में कार्यरत संविदा मजदूरों को हाई पावर कमेटी की संस्तुति के विपरीत वेतन देने का आरोप लगाया जा रहा है। इसको लेकर संविदा कर्मियों के साथ विस्थापितों ने शुक्रवार को एनसीएल कृष्णशिला के महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भूख हड़ताल भी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

कोयला क्षेत्र में कार्यरत संविदा मजदूरों को कोल इंडिया स्तर पर गठित हाई पावर कमेटी की संस्तुति के मुताबिक वेतन दिए जाने का प्रावधान है। इसके विपरीत यहां एनसीएल की परियोजनाओं में यह आदेश ठेकेदारों व अधिकारियों की कमाई का जरिया बन गया है। यही वजह है कि इस मुद्दे पर मजदूरों व ठेकेदारों संग कोल प्रबंधन बीच खाई बढ़ रही है। इससे पहले कम पगार का मामला एनसीएल खड़िया में उजागर हुआ था। इस मामले में ठेकेदार के गुर्गों को जेल जाना पड़ा था। हालिया मामला कृष्णशिला का है। यहां सीएचपी में कंपनी प्रबंधन की ओर से आधी मजदूरी दिए जाने से नाराज संविदा कर्मियों के साथ विस्थापितों ने शुक्रवार कृष्णशिला महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी। विस्थापित युवा कल्याण समिति महाप्रबंधक राजन कुमार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापितों ने कहा कि सीएचपी चलाने वाली निजी कपनी प्रबंधन की ओर से संविदा कर्मियों के खाते में से प्रतिमाह आधी तनख्वाह ले ली जाती है। श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से संविदा कर्मियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। विस्थापितों ने कहा कि जब तक मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक धरना प्रदर्शन के साथ भूख हड़ताल चलती रहेगी। प्रथम दिन समिति महाप्रबंधक राजन कुमार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस जिला महासचिव राजू भारती, प्रिंस राय, दिलीप गौतम, साजन, अरविंद, पंकज भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें