फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क पर माल लादने-उतारने वाले वाहनों का बंद हो भारी चालान

विज्ञापन
fवकास भवन में उद्योग बंधु की बैठक में शामिल व्यापारी। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सोनभद्र। विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। व्यापारियों ने नगर में पार्किंग और ट्रांसपोर्ट नगर की व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाया। कहा कि माल की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर भारी चालान होने से व्यापारियों में असंतोष है।
विज्ञापन

इसे बंद किया जाए। इसके अलावा व्यापारियों ने बिजली, जीएसटी से जुड़ी समस्याओं को रखा। सीडीओ जागृति अवस्थी ने इसके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि राज्य कर विभाग की ओर से ट्रिब्यूनल की व्यवस्था तो कर दी गई है, लेकिन वेबसाइट और तकनीकी खामियों के कारण व्यापारी इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
स्थिति यह है कि व्यापारी न तो कोर्ट जा पा रहे हैं और न ही ट्रिब्यूनल में अपील कर पा रहे हैं। उन्होंने फ्लाईओवर के नीचे से रोडवेज और प्राइवेट बसों के संचालन को भी चिंताजनक बताया।
विज्ञापन

कहा कि इस मुद्दे को पिछले एक वर्ष से लगातार उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी होती है।
नगर में जाम के समाधान के लिए सुझाव दिया कि ट्रैफिक व्यवस्था को जोन या सेक्टर में बांटकर प्रत्येक जोन की अलग रंग कोडिंग की जाए, ताकि ई-रिक्शा निर्धारित रूट पर ही चलें और जाम की समस्या कम हो सके।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी, लीड बैंक प्रबंधक सलन बागे, नितिन प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें