फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन ने बढ़ाई कंपकंपी

Fri, 16 Dec 2016 11:54 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
ठिठुरते लााग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में सुबह शाम लोगों को गलन से छुटकारा नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन धूप खिली होने के बाद भी पारे में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार के मुकाबले न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री गिरकर 6.8 डिग्री और अधिकतम पारा दो डिग्री गिरकर 23.4 डिग्री पहुंच गया। इससे लोग बेहाल रहे। पछुआ हवाओं के चलते पारे में गिरावट की बात बताई जा रही है। शुक्रवार की भोर में पारा तेजी से लुढ़का तो लोग बेहाल हो उठे। इसके चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने के साथ ही, मार्निंग वाक पर निकलने वाले लोग भी खुद को कमरे के अंदर कैद किए रहे। इसके चलते निजी स्कूलों में सुबह जाने वाले बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


ठंड के चलते जहां लोगों को रात में ठिठुरते हुए यात्रा करनी पड़ी। वहीं हवा में गलन होने के चलते शुक्रवार को दिन में भी लोग खुद के शरीर को गर्म कपड़ों से ढंके रखे। बाजारों में भी गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही।बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर अलाव की व्यवस्था न होने से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बता दें कि गुरुवार को न्यूनतम पारा 9 डिग्री और अधिकतम 25.4 डिग्री था।  मौसम वैज्ञानिक डा. राजन सिंह ने बताया कि पछुआ हवाओें की मार के चलते पारे में गिरावट आई है। आगे चलकर इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है। इसलिए ठंड को लेकर जरूरी एहतियात बरतते रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें