राबर्ट्सगंज ब्लाक के छपका गांव में स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन गुरुवार को छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य से काम करने की नसीहत दी गई।
साथ ही टेंट निर्माण से लेकर अन्य उपयोगी वस्तुओं के प्रयोग की जानकारी दी गई। छात्राओं को स्काउट गाइड के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।
शिविर मेें स्काउट गाइड प्रशिक्षक सुनील कुमार ने छात्राओं को प्रतीक्षा, प्रार्थना, नियम, झंडा, लकड़ी-रस्सी के सहारे पुल के निर्माण के बारे में जानकारी दी।
कहा कि प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। रमाकांत कुशवाहा और अशोक कुमार ने स्काउट गाइड के महत्व के बारे में छात्राओं को जानकारी दी।
कहा कि छात्र-छात्राओं को स्काउड गाइड की जानकारी होना अति आवश्यक है। इस मौके पर वंदना सिंह, जय प्रकाश यादव, डा. दिलिप सिंह, प्राची पूरी, अमरेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।