प्रीतनगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान और श्री महामारुति नंदनयज्ञ के छठवें दिन बुधवार को वृंदावन से पधारीं बाल साध्वीध्यानमूर्ति किशोरी जू महाराज ने रुक्मिणी विवाह की कथा का श्रवण कराया। इस दौरान विवाह की झांकी देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
गोपियों की ओर से वंशी चोरी की मार्मिक कथा का श्रवण कराते हुए किशोरी जू ने कहा कि जिस तरह वंशी को तपाकर तैयार किया जाता है, उसी प्रकार गुरु-शिष्य को तपाकर परिपक्व बनाता है। श्रीकृष्ण के मथुरा गमन और विरह, श्रीकृष्ण विवाह की कथा भी सुनाई गई।