फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: 14 माह से फरार लुटेरी दुल्हन गिरोह के बिचौलिए के घर होगी कुर्की, वारंट के बावजूद नहीं हो रहा हाजिर

Mon, 05 May 2025 06:15 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग के बिचौलिए के खिलाफ पुलिस एक्शन लेगी। वह 14 माह से फरार चल रहा है। ऐसे में बिचौलिए के घर कुर्की की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों को शादी के नाम पर ठगने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का बिचौलिया 14 महीने से फरार है। कोर्ट से वारंट के बावजूद हाजिर न होने पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस अब मामले में आरोपी का घर कुर्क करने की कार्रवाई की तैयारी में है। 
विज्ञापन


पिछले साल 29 फरवरी को हमीरपुर निवासी मोहन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी पहचान महोबा जिले के सिसरीकला निवासी बच्चू कुशवाहा उर्फ मनोज से थी। जिसने सोनभद्र में शादी कराने की बात कही। जो बीते वर्ष 28 फरवरी को शादी के लिए उसे परिवार के साथ लेकर सोनभद्र आया। 

इसे भी पढ़ें; Sonebhadra News: लुटेरी दुल्हन की करतूत, शादी के चंद मिनट बाद पैस और गहने लेकर भागी; एक गिरफ्तार
विज्ञापन


कार से दुद्धी तहसील ले गया जहां साहूडीह थाना हाथीनाला निवासी एक 24 वर्षीय युवती से स्टांप पेपर पर इकरार नामा विवाह करवाया। शादी में महोबा के सिसरीकला खन्ना निवासी बच्चू कुशवाहा, कोन के पडरछ निवासी संतोष जो खुद को युवती का भाई बता रहा था। उसकी पत्नी ने शादी की रस्म कराई। 

शादी के बाद इन लोगों ने एक-एक लाख रुपये लिए। इसके बाद लड़की को विदा कर दिए। इसके बाद मारकुंडी लोढी बैरियर पर लड़की लड़के वालों को चकमा देकर गहने लेकर फरार हो गई। बाद में पता करने पर पता चला कि लड़की लोढ़ी निवासी और तीन बच्चों की मां है। पूर्व भी इस तरह की शादी कर चुकी है। 
विज्ञापन

नकली आधार कार्ड से नोट्रियल शादी कराने और लुटेरी दुल्हन गिरोह में महोबा के सिसरीकला खन्ना निवासी बच्चू कुशवाहा को मुख्य माना गया है। जो केस दर्ज होने के 14 महीने से फरार चल रहा है। कोर्ट के बार-बार वारंट के बावजूद वह उपस्थित नहीं हो रहा है। 

अब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी बच्चू कुशवाहा के खिलाफ धारा 82 के तहत कुर्की की कार्रवाई के लिए निर्देश दिया हैं। 20 मई तक उपस्थित न होने पर कुर्की की कार्रवाई होगी। इसके बाद एसआई रामअवतार सिंह आरोपी के घर पहुंचे। वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस उसके घर नोटिस चस्पा कर डुगडुगी बजाकर मुनादी कराई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें