फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर-अखिलेश के पोस्टर पर मची रार: BJP ने सपा का किया विरोध, पूर्व मंत्री बोले- दलित विरोधी है पार्टी

Wed, 30 Apr 2025 06:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Politics News: भीमराव आंबेडकर और अखिलेश यादव के पोस्टर को लेकर भाजपा उग्र हो गई है। कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी काे दलित विरोधी बता रहे हैं। रैलियां निकालकर कहा जा रहा है कि इस पोस्टर के लिए अखिलेश माफी मांगे।
विज्ञापन
बैठक के दाैरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते वरिष्ठ नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Poster War: सोनभद्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने आंबेडकर प्रतिमा के सामने धरना दिया। अखिलेश यादव पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया।

विज्ञापन




धरने में पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, एमएलसी विनीत सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित अन्य भाजपा नेता शामिल रहे।
विज्ञापन


भाजपाइयों का आरोप है कि अखिलेश यादव ने बाबा साहब के आधे चेहरे को हटाकर अपना चेहरा जोड़ने का प्रयास किया, जो सीधे-सीधे डॉ. अंबेडकर के सम्मान के साथ खिलवाड़ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से पूरे देश से माफी मांगने की मांग की है।

विज्ञापन

भाजपाजनों ने जताई नाराजगी

पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह प्रयास बाबा साहब से खुद को बड़ा दिखाने का है। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई होनी चाहिए।

महेंद्र पांडेय ने कहा कि यह केवल बाबा साहब का ही नहीं, बल्कि उन सभी समुदायों का अपमान है जो डॉ. अंबेडकर को मानते हैं और संविधान के बताए मार्ग पर चलते हैं। महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जानबूझकर ऐसा करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

उन्होंने कहा कि पोस्टर के साथ छेड़छाड़ कर अपमानजनक कृत्य किया गया है, जो अस्वीकार्य है। ऐसे में जरूरी है कि अगर माफी नहीं मांगी जाती है, तो कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई हो।धरने में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें