सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में स्थित खनिज विभाग के चेपपोस्ट पर तैनात रिटायर्ड आर्मी के जवान सोते रहे और गिट्टी लदे एक ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया। घटना दो पूर्व की बताई जा रही है। शनिवार को खान सर्वेक्षक अब्दुल गनी अंसारी ने ट्रक मालिक, चालक और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच में जुट गई है।
सर्वेक्षक ने बताया कि पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया गया है कि 20 फरवरी को समय 05:30 बजे लोढी टोल प्लाजा पर तहसीलदार सदर के साथ ओवरलोड व बिना प्रपत्र वाहनों की जाँच के दौरान पांच ट्रकों को पकड़ कर सभी वाहनों को लोढी प्रवर्तन कार्यालय पर तैनात एक्स आर्मी की सुपुर्दगी में दिया गया। एक्स आर्मी द्वारा बताया गया कि 24 फरवरी को रात्रि में अन्धेरे में वाहन चालक वाहन को लोढ़ी प्रवर्तन कार्यालय से चोरी से लेकर भाग गया। उन्होंने चालक, मोटर मालिक और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।