फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पोलवा के खेल मैदान में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ शुरू

विज्ञापन
दुद्धी ब्लॉक के पोलवां में खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
महुली। दुद्धी ब्लॉक के पोलवा स्थित राष्ट्रीय हायर सेकंडरी स्कूल के खेल मैदान पर बृहस्पतिवार को चार दिवसीय अंतर विद्यालयीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक चले प्रतियोगिता के पहले सत्र में खिलाड़ियों ने जोश, उत्साह और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इसके बाद कक्षा 1 व 2 के नन्हें खिलाड़ियों की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इससे पहले 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में शिवाय आदर्श महुली, अनिकेत तथा देव पुरोहित ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर सबसे तेज धावक का खिताब हासिल किया। बालिका वर्ग में सविता, सुहानी एवं अनामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सबसे तेज धाविका बनने का गौरव हासिल किया। 100 मीटर दौड़ कक्षा 1-2 में शिवाय प्रथम, अथर्व द्वितीय एवं लक्ष्य तृतीय रहे। कक्षा 3-5 में अनिकेत प्रथम, शिवांश गुप्ता द्वितीय एवं कृष राज पुरोहित तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में देव पुरोहित प्रथम, तेजबली द्वितीय एवं अंकुश तृतीय रहे। बालिका वर्ग कक्षा 3-5 में सविता प्रथम, रिया द्वितीय एवं अनुप्रिया तृतीय रहीं, जबकि जूनियर वर्ग में सुहानी प्रथम, अंशु द्वितीय एवं दिव्यांशु तृतीय रहीं। सीनियर बालिका वर्ग में अनामिका प्रथम, अक्षरा द्वितीय एवं आकृति तृतीय रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार कनौजिया, कमलेश कुमार पासवान, तामरस पुरी, राकेश सिंह, आलोक कुमार, विकास कुमार, कृष्ण, दिव्य, शिरीन चक्रवर्ती, आशा, प्रतिमा, पूजा, प्रियांशी, रिंकी आदि रहे।
इससे पहले आदर्श इंटर काॅलेज महुली, राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा, मॉडर्न आईटीआई हिराचक एवं एमएस डिग्री कॉलेज पोलवा के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि संस्थान के चेयरमैन मकसूद आलम, विशिष्ट अतिथि प्रबंधक महबूब आलम एवं डायरेक्टर मंसूर आलम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है और इससे अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें