फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अभिभावकाें से संपर्क कर माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नए शिक्षण सत्र की शुरुआत के बाद माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए डीआईओएस कार्यालय में प्रधानाचार्यों की बैठक ली गई।
विज्ञापन

इसमें शैक्षिक सत्र 2026-27 के सुचारू संचालन, नामांकन बढ़ाने और पठन-पाठन की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया गया।
बैठक में कक्षावार छात्र नामांकन, स्कूल चलो अभियान के तहत नए प्रवेश, छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति और शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार गतिविधियों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। साथ ही एनसीईआरटी पुस्तकों की उपलब्धता, विद्यालयों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और हीट वेव से बचाव के उपायों पर चर्चा हुई। डीआईओएस जयराम सिंह ने 35 बिंदुओं की कार्ययोजना प्रधानाचार्यों से साझा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। इसमें किसी तरह की चूक न रहे। बैठक में यू-डायस प्रगति, छात्रवृत्ति, समग्र शिक्षा योजनाओं, ड्रॉपआउट रोकने, खेलकूद गतिविधियों और रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण व मिशन शक्ति कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। डीआईओएस ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव, सुरक्षा, साफ-सफाई और छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही नए सत्र में एसएमडीसी व अभिभावक समितियों का गठन नियमानुसार करें। बैठक में डीसी अरविंद सिंह चौहान, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य रंजना शुक्ला, पूजा राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें