फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

388 स्कूलों में विद्यार्थियों ने दी ग्रेडिंग परीक्षा

Sun, 26 Apr 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर म्योरपुर ब्लाक के बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन का बेहतर माहौल बनाने की कोशिश शुरू हो गई है।
विज्ञापन


 खंड शिक्षाधिकारी राजीव यादव के निर्देश पर शनिवार को 274 प्राथमिक और 114 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के 42913 विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, हिंदी, गणित और अंग्रेजी की परीक्षा दी।

 इसके जरिए विद्यार्थियों की दक्षता जांचने के साथ ही ए, बी और सी ग्रुप में ग्रेडिंग का भी निर्धारण किया गया। परीक्षा पूरी तरह से शुचितापूर्ण रहे, इसके लिए खंड शिक्षाधिकारी ने कई विद्यालयों का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से साढ़े दस और दूसरी पाली की परीक्षा 11 से एक बजे तक ली गई। प्रत्येक विषय का पूर्णांक 20 रखा गया था।

इसमें 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को ए ग्रेड, 30 से 69 प्रतिशत अंक वाले विद्यार्थियों को बी ग्रेड और 30 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सी ग्रेड में रखा गया।

 ग्रेडिंग परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साद देख्ाा गया। इस संबंध्ा में खंड िश्ाक्ष्ाा अधिकारी (बीईओ) ने बताया कि ग्रेडिंग के आधार पर शिक्षकों की भी कार्यक्षमता आंकी जाएगी।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अभी जनपद में सिर्फ म्योरपुर ब्लाक में ही यह अभिनव शुरुआत हुई है। इसी तरह आगे भी प्रत्येक माह ग्रेडिंग परीक्षा ली जाएगी, जिन बच्चों का अंक कम होगा, उनके सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें