फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पिछड़ों के हक और अधिकार पर डाका डाल रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पीडीए पखवाड़े के तहत सदर विधानसभा के गोला और नैसारे, जखनिया विस के गौरा खास, गोरारी और भरतपुर तथा जहूराबाद विधानसभा के सिंगेरा और गांई गांव में जनपंचायत का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा सरकार को सामाजिक न्याय विरोधी बताते हुए कहा कि वह पिछड़ों के हक और अधिकार पर डाका डाल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह देश गंभीर राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। देश के हुक्मरानों को लोकतंत्र पसन्द नहीं है। वह पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर उतरकर सम्पूर्ण विपक्ष को कुचलना चाहते हैं। सरकार जनता के बुनियादी सवालों पर न काम कर केवल फर्जी तौर पर जुबान चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि घरों में बैठने से काम नहीं चलेगा।
डा. लोहिया, जयप्रकाश और मुलायम सिंह के रास्ते पर चलकर जनता के हक-हकूक और इस देश के संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों को मिलने वाले सामाजिक न्याय की रक्षा कराने के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा। इन जनपंचायतों में तहसीन अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, महेंद्र चौहान, राजीव यादव, अवधेश यादव, रामजन्म चौहान, अंजनी कुमार, गौरव आदि शामिल थे।

31जेएनडी12: मानक लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें