म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में थे हुई थी। 17 मई को विवाह हुआ था। दस दिन बाद ही युवती प्रेमी को फोन कर बुलाकर ससुराल से गायब हो गई। मामले में हुई पंचायत में युवती और प्रेमी साथ रहने पर अड़े हैं।
घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने इसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने युवती को उसके कथित प्रेमी के साथ खोज लिया।
मामले में गांव में पंचायत हुई, लेकिन दूल्हे पक्ष के लोगों ने शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग कर दी। उधर, प्रेमी ने और युवती ने साथ रहने की बात कही। युवती के परिजनों ने म्योरपुर थाने में लिखित शिकायत की है।