फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: युवती ने कमरे में हाथ की नस काटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रेलवे काॅलोनी में सोमवार की रात युवती ने हाथ की नस काटकर जान दे दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वह मानसिक रोग से पीड़ित थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे के लोको कॉलोनी में संतोष यादव का परिवार रहता है। सोमवार की रात संतोष की बहन खुशी उर्फ अन्नू यादव (24) खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। इसी दौरान उसने अपने हाथ की नस काट ली।
कुछ देर बाद उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। भाई संतोष यादव ने बताया कि बहन पिछले तीन वर्षों से मानसिक रोग से पीड़ित थी।
विज्ञापन

उसका इलाज लखनऊ व बनारस के डॉक्टरों से कराया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें