फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट के कामकाज पर चर्चा हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र की बैठक बृहस्पतिवार को बार अध्यक्ष जगजीवन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट के कामकाज पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्यों की आर्थिक बौद्धिक एवं सामाजिक स्तर व व्यवसाय में वृद्धि के लिए बिना हानि लाभ के कार्य करना और न्यास के सदस्यों की मृत्यु होने पर नामित व्यक्ति की आर्थिक मदद करना ट्रस्ट का उद्देश्य है। ट्रस्ट सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को निशुल्क न्याय दिलाएगा। निराश्रित बच्चों, बुजुर्गों व दिव्यांगजन की निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करेगा। ट्रस्ट की सारी प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। इसे एक जुलाई 2025 से वकालतनामा एवं कूपन जारी कर दिया जाएगा। उसी के आय से प्राप्त समस्त धनराशि अधिवक्ता कल्याण के लिए खर्च किया जाएगा। डीबीए के सभी सदस्यों को ट्रस्ट का सदस्य बनने का आह्वान किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सचिव पवन कुमार सिंह, श्यामबिहारी यादव, राजेश कुमार यादव, रियाज खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें