ओबरा के गांधी मैदान में मैच के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते समाजसेवी सतेंद्र सिंह।स्र
ओबरा। स्थानीय गांधी मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को अंडर-18 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में थंडर टाइटन ने चोपन बॉयज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में 11 हंटर की टीम जीती। चोपन बॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 79 रन बनाए। जवाब में थंडर टाइटन ने पांच ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से 17 गेंदों में 41 रन बनाने वाले अरहम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल में 11 हंटर ने सुपर जाइंट्स 11 को हराकर फाइनल में जगह बनाई। सुपर जाइंट्स 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाए। जवाब में 11 हंटर ने पांच ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
16 गेंदों में 34 रन की शानदार पारी खेलने वाले श्लोक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंडर-11 वर्ग में ओबरा नाइट राइडर्स और इंडियन लायंस की टीमें पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी हैं।
प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। इससे पहले मुख्य अतिथि समाजसेवी सत्येंद्र सिंह और आनंद पटेल दयालु ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान आयोजक विकास कुमार गोंड, समिति अध्यक्ष आदर्श पटेल समेत आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।