फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लड़की के लिए रिश्ता देख रहे थे परिजन, साथ छूटने के डर से प्रेमी युगल ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पनारी ग्राम पंचायत के गड़वानी टोला में जंगल में पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ। दोपहर बाद दोनों का शव गांव पहुंचा। रेणुका नदी के किनारे दोनों का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

प्रेमी युगल की मौत से परिजन व्यथित हैं। उनका कहना है कि अगर दोनाें के बीच संबंधों की भनक होती तो वह उन्हें यह कदम उठाने नहीं देते।
गड़वानी टोला में अशोक खरवार और सीता कुमार के घर थोड़ी दूर पर ही हैं। शुरू से ही साथ रहने के दौरान उनमें कब प्रेम हो गया, किसी को पता ही नहीं चला। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें भी खा लीं।
इससे बेखबर परिजन युवती की शादी की तैयारी में जुट गए थे। इसके लिए वह लड़का ढूंढ रहा था। कुछ दिन पहले ही लड़की को देखने वाले आए थे। प्रेमी युगल को जब यह लगा कि परिजन उनकी शादी को राजी नहीं होंगे और एक-दूसरे से दूर कर देंगे तो उन्होंने खुद से मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन

ओबरा डैम के किनारे जंगल में उनके शव तेंदू के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। गमछे और दुपट्टे के सहारे फंदा लगाने वाले दोनों के चेहरे आमने-सामने थे। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ भी पकड़ रखा था।
उनकी प्रेम कहानी के इस दर्दनाक अंत से लोग मर्माहत हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजन विलाप करते हुए बार-बार कह रहे थे कि उन्हें जरा सा भी अहसास होता तो वह ऐसा हरगिज नहीं होने देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें