उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के बैनरतले प्रदेश व्यापी आंदोलन के द्वितीय चरण के पहले दिन सोमवार को अभियंताओं ने 10 सूत्री मांगों के समर्थन में थर्मल गेट पर एक घंटे का कार्य बहिष्कार तथा विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान अभियंताओं ने प्रबंधन के वादा खिलाफी के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए।
मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव अदालत वर्मा ने कहा कि हमारी मुख्य मांगें उप्र शासन से अनुमोदन प्रदान कर दिए जाने के बाद पावर कारपोरेशन प्रबंधन की ओर से फरवरी 2009 के पश्चात नियुक्त व प्रोन्नत सहायक अभियंताओं को पांच प्रारंभिक वेतन वृद्धियां एवं ग्रेड-पे 6600 प्रदान किए जाने संबंधी आदेश जारी किए जाएं।
कहा कि आंदोलन के द्वितीय चरण में दूसरे दिन 12 जुलाई को सायं तीन बजे से पांच बजे तक और 13 जुलाई को दो बजे से पांच बजे तक कार्य बहिष्कार एवं विरोध सभा की जाएगी। तृतीय चरण में 14 से 19 जुलाई तक क्षेत्रीय मुख्यालयों पर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। चेतावनी दी कि उसके बाद भी मांगें पूरी न होने के पश्चात 20 जुलाई को प्रदेश के विद्युत अभियंता सामूहिक अवकाश लेकर लखनऊ चलो महारैली में शामिल होंगे।
सभा में आरपी सक्सेना, एसबी राय, एमके सचान, आरके सिंह, बीएन सिंह, अजय सिंह कटियार, चंद्रविजय, जीएन मिश्रा, आरके गुप्ता, अवधेश सिंह, पीडी द्विवेदी, अंकित प्रकाश, संजय महतो, एमजे सिद्दीकी, अरविंद कुमार, उमेश सिंह, पवन वर्मा शामिल रहे।