फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कुत्ते ने बिस्तर पर सो रही बच्ची पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर थाना क्षेत्र के महरी कला गांव में बृहस्पतिवार को आंगन में बिस्तर पर लेटी डेढ़ माह की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। उसे नोच दिया। संयोग रहा कि परिजन तत्काल मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल में उपचार के बाद बच्ची की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

गांव निवासी आरती देवी अपनी डेढ़ माह की मासूम बच्ची बेबी को आंगन में धूप लेने के लिए सुला कर बाहर गाय को पानी पिलाने चली गई थी। इसी दौरान घर में पालतू कुत्ता घुस गया। जो सो रहे दुधमुंहे बच्चे को सर पर काट कर घसीटते हुए बाहर लेकर चला गया। रोते बच्चे की आवाज सुन कर मां किसी तरह से मासूम को कुत्ते के मुंह से छुड़ाया। पूर्व प्रधान व बेबी के दादा सीताराम भारती ने बताया कि घर पर कोई नहीं था। बहू आरती ने बच्चे को आंगन में सुलाया था। इसी दौरान कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया। बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के बाद अब चिकित्सकों ने उसकी सेहत में सुधार बताया है। मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें