फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाने के लिए आवाज उठाई

Sat, 27 Feb 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाओ की मांग को लेकर शनिवार को दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के वकीलों ने आवाज बुलंद की। न्यायिक कार्य से विरत रहकर जुलूस निकाला और तहसील परिसर में सभा के रूप में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


 दिनेश अग्रहरि, रामपाल जौहरी और जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने दुद्धी को जिला बनाने की बात कही थी लेकिन नहीं बन पाया।

कहा कि चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी दुद्धी को जिला बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। रामजी पांडेय, वीरेंद्र अग्रहरि और छोटेलाल ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने के लिए लंबे अरसे से मांग की जा रही है। जब तक मांग नहीं मान ली जाती आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन


सुरेंद्र कुमार, दिलीप पांडेय और कुलभूषण पांडेय ने कहा की दुद्धी को जिला बनाने के लिए पूरे क्षेत्रवासियों ने बिगुल फूंक दिया है। जब तक दुद्धी जिला, कोन और अनपरा ब्लॉक व ओबरा तहसील नहीं  बनता तब तक आंदोलन, धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा।

इस मौके पर सिविल बार अध्यक्ष जवाहरलाल, मोर्चा के उपाध्यक्ष पारसनाथ गुप्त, नंदलाल, प्रेमचंद यादव, ओम प्रकाश मिश्रा, महेंद्र कुमार जायसवाल, हरनाम सिंह, कृष्णदेव, आशीष गुप्ता, राहुल गुप्ता, मनोज सिन्हा, अजय, रतनेंद्र, रेनु गुप्ता, शन्नो बानो आदि मौजूद रहीं। सभा का संचालन प्रभु सिंह एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें