फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में घर से निकलना हुआ मुश्किल

Fri, 09 Dec 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार को भी न्यूनतम पारा 9.1 डिग्री तक लुढ़क गया। दिन के बारह बजे तक कोहरे की चादर तनी रही। इससे लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहर बाद धूप खिलने से अधिकतम पारे में चार डिग्री की बढ़ोत्तरी से राहत मिली ।
जिले में एक सप्ताह से अधिक समय से ठंड का प्रकोप बना हुआ है। शाम ढलते ही कोहरा छा जाता है। वहीं बस, ट्रेन की रफ्तार थमी होने से लोगों को सफर में परेशानी हो रही है। बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों पर अलाव की व्यवस्था न किए जाने से शुक्रवार को भी यात्री ठिठुरते रहे। अनपरा में निजी स्कूलों का समय सुबह आठ बजे ही होने से स्कूल जाते बच्चों, अभिभावकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूरी और स्वर्णजयंती एक्सप्रेस बीस घंटे रही बिलंब
चोपन(ब्यूरो)। स्टेशन अधीक्षक जमुना प्रसाद ने बताया कि कुहरे की वजह से शुक्रवार को मूरी व स्वर्णजयंती एक्सप्रेस ट्रेन 20-20 घंटे बिलंब से स्टेशन पहुंची। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने बताया कि जम्मूतवी से टाटा राउरकेला जाने वाली मूरी एक्सप्रेस और दिल्ली से हटिया जाने वाली स्वर्णजयंती एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 20-20 घंटे देर से स्टेशन पहुंची। वहीं हटिया से दिल्ली जाने वाली स्वर्णजयंती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 घंटे देर से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें