शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय क्षेत्र में स्थित संत जोसेफ स्कूल में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में इलाहाबाद धर्म प्रांत के शिक्षा निदेशक (विशप) डा. रॉकी मंजली ने कहा कि आगे बढने के लिए व्यक्तित्व विकास और भरोसा करना बेहद जरूरी है।
स्कूल परिसर में स्थित प्रार्थना सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विशप मंजरी ने संत जोसेफ शक्तिनगर को एनटीपीसी की परियोजनाओं में सर्वश्रेष्ठ स्कूल बताते हुए इसका श्रेय शिक्षकों व बेहतरीन प्रबंध को दिया। विशप के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत विशप मंजरी पहली बार शक्तिनगर पहुंचे थे।
उन्होंने विद्यालय की संपूर्ण गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्था की तारीफ किया। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य फादर वाल्टर डिसिल्वा तथा प्रबंधक अल्फे्रड जॉर्ज के साथ छात्रों के बैंड दल ने विशप का जोरदार स्वागत किया। शिक्षक जॉय जार्ज ने विशप से जुड़ी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को सभी लोगों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा किया। विशप मंजरी ने प्रेरणा दायक संबोधन में छात्रों को तीन बातों का ध्यान रखने को कहा। इसमें व्यक्तित्व विकास का जिक्र करते हुए खुद से प्यार व खुद को पहचाने की बात कहीं।
दूसरे में समाजस्त्रत्त् कल्याण की भावना रखने के साथ ईश्वर पर आस्था रखने को कहा। तीनों बातें हमें शक्ति प्रदान करती है। प्रत्येक व्यक्ति के अंदर गुणों का भंडार होता है जरूरत उसको निखारने की है। प्रधानाचार्य डिसिल्वा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विशप मंजरी की प्रेरणा दायक बातें आत्मसात करने की जरूरत है। यह सभी के लिए उपयोगी सिद्ध होंगी।