फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह हुई नागदेव की पूजा

Thu, 20 Aug 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दिन जगह-जगह नागदेव की पूजा-अर्चना की गई।  अनपरा गांव के वेंकट मोड़ के पास स्थित बजरंग अखाड़े में कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। गाजीपुर से आए डबलू यादव और वाराणसी से आए सोनू यादव के बीच का मुकाबला काफी दिलचस्प रहा।
विज्ञापन


दोनों के बीच का मुकाबला बराबरी पर रहा। विजयी  पहलवान को पुरस्कारों से नवाजा गया। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, रामप्यारे यादव, रामाश्रे यादव, पीएल यादव, अंजनी यादव आदि मौजूद रहे। शक्तिनगरः  बाल मंडली सेवा समिति शक्तिनगर की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाम को आया परिणाम रेहटा टीम के पक्ष में रहा। इस में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया। श्रवन कुमार, कृष्णा , मनोनित रवि आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें