हाल में ही जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षिकाओं ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम से मिलकर शिकायत किया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नियुक्ति स्थल के लिए विकल्प मांगने के बावजूद ऐसे विद्यालयों पर तैनाती की जो मुख्य मार्ग से कई किलोमीटर दूर गांवों में है। इससे आने-जाने में परेशानी हो रही है।
हाल में ही 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति चयन 2011 के तहत किया गया है। इसमें सोनभद्र में भी शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन हुआ है। उनकी तैनाती से पूर्व मौलिक नियुक्ति के लिए उनसे विद्यालयों का विकल्प भी लिया गया था लेकिन नियुक्ति करते समय इन विकल्पों पर ध्यान नहीं दिया गया। कुछ महिला प्रशिक्षुओं की तैनाती मानक के विपरीत ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में कर दिया गया जहां आने-जाने का कोई साधन नहीं है।
डीएम ने शिकायती पत्र पर बेसिक शिक्षा अधिकारी को समस्या निस्तारण का निर्देश दिया। इसके बाद शिक्षिकाएं बीएसए कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र कार्यालय में दिया। टीईटी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष संदीप तिवारी, उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, कोषाध्यक्ष रत्नेश तिवारी मौजूद रहे।