फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री दफ्तर में भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 06 May 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
उप निबंधक कार्यालय (रजिस्ट्री) में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील परिसर में स्थित दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसानों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


 सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवंत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का रहनुमा होने का नाटक कर रही है। सरकार में  अधिकारियों और कर्मचारियों को किसानों का शोषण करने की छूट दे रखा है। बसपा सरकार से त्रस्त होकर जनता ने मुलायम के समाजवाद पर यकीन कर पूर्ण बहुमत की सत्ता सौंपी थी। उसका परिणाम यह निकला कि जनता भ्रष्टाचार और महंगाई से त्रस्त है। राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र ने कहा कि राजस्व विभाग किसानों का सबसे अधिक शोषण कर रहा है।

 अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय संयोजक रामकृष्ण पाठक ने कहा कि उपनिबंधक कार्यालय में बगैर अनुमति अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के  लोगों की हुए बैनामों की जांच कराई जाए। इस मौके पर धर्मराज पटेल, फतेह मोहम्मद, लक्षनधारी पाल, वैजनाथ साव, दीप नारायण पटेल, पन्ना लाल पटेल, दशी भारती  मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें