फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बायोडाटा जमा करने की मियाद खत्म, अब ट्रायल होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। कोयला क्षेत्र में रोजगार को लेकर मची होड़ के बीच एनसीएल बीना क्षेत्र की आउटसोर्सिंग कंपनी ने शुक्रवार से बायोडाटा जमा करने का कार्य बंद करने का एलान कर दिया। कंपनी के नुमाइंदों ने नौ जून से बायोडाटा जमा कराना शुरू किया था। इसे शुक्रवार को बंद कर दिया गया। अब उन ऑपरेटरों का ट्रायल होगा, जो बीते 21 दिन में अपना बायोडाटा जमा कर चुके हैं।
विज्ञापन

कोयला क्षेत्र में कोल इंडिया हाई पावर कमेटी की संस्तुति मुताबिक संविदा कर्मियों को उच्च वेतन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। इसी वजह से युवाओं का रुझान इस क्षेत्र में ज्यादा है। रोजगार के लिए मारामारी का फायदा बिचौलिए उठाते हैं। यह भी कई बार उजागर हो चुका है। यही कारण है कि एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र में ओबी हटाने के कार्य में लगी चेन्नई राधा इंजिनियरिंग प्रा. लिमिटेड संविदा कर्मियों की भर्ती को सर्वमान्य रूप देने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने पहले परियोजना प्रभावित (पीएपी), परियोजना विस्थापित (पीडीपी) परिवारों के बीच से वाल्वो ऑपरेटर, लिबहर बुलडोजर ऑपरेटर, कैट मोटर ग्रेडर, संविदा ऑपरेटर के बायोडाटा लेना शुरू किया था। अब कंपनी शीघ्र संविदा ऑपरेटरों का ट्रायल शुरू करेगी। योग्य आपरेटरों भरपाई पीएपी व पीडीपी से हो गई तो ठीक नहीं तो बाहरी बेरोजगारों को मौका मिल सकेगा। आपरेटरों की भर्ती होने पर अकुशल श्रमिकों को उसी अनुपात में अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें