डाला। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के पटेहरा टोला स्थित चेकडैम में रविवार को एक श्रमिक का शव उतराता मिला। उसकी शिनाख्त कमलेश बैगा (30) के रूप में हुई। वह अपने ससुराल में रह कर मजदूरी करता था।
कोटा ग्राम पंचायत के पटेहरा टोला में स्थित चेकडैम में कमलेश कुमार बैगा (30) पुत्र विश्वनाथ निवासी हरदी पड़रछ नहाने गया गया था। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया। कुछ देर बाद उसका शव चैकडैम में उतराया हुआ दिखा। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन समेत ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस ने शव निकलवाया। पुलिस के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र के हरदी गांव निवासी कमलेश कुछ साल से वह पटेहरा टोला स्थित ससुराल में ही रहकर मजदूरी का कार्य करता था। रविवार को चैकडेम में उतराता शव देख लोगों ने परिजनों को सूचना दी। डाला चौकी इंचार्ज एस.के सोनकर ने बताया कि जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। कमलेश के तीन नाबालिग बच्चे हैं।