फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन की शिकायत पर की गई छापेमारी

Sat, 14 Feb 2015 11:33 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के सख्त आदेश के बावजूद भी बिल्ली खनन क्षेत्र मे अवैध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अवैध खनन की शिकायत पर शनिवार को खान विभाग,
विज्ञापन


राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने खनन क्षेत्र के बघमनवां स्थित आराजी संख्या 6229 में सत्य सेवा समिति एवं 4471 में स्वीकृत खनन पट्टा हंसराज इंटरप्राइजेज की खदानों की जांच की।

सर्वेयर संतोष पाल एवं लेखपाल राजेश मिश्रा के अनुसार सत्य सेवा समिति मौके पर लीज की आड़ में अवैध खनन करवा रहे हैं। बताया कि बिल्ली क्षेत्र में हंसराज इंटरप्राइजेज को खनन पट्टा की पैमाइश कराकर सीमाओं पर पिलर एवं बोर्ड लगाने के सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन


सर्वेयर ने बताया कि इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि खनन क्षेत्र में लीज की आड़ में अवैध खनन जोरों पर हो रहा है। अवैध खनन में धड़ल्ले से विस्फोटक का प्रयोग करके पहाड़ियों में ब्लास्टिंग कराई जा रहा है।

अवैध खनन में विस्फोटकों का जखीरा कौन लोग दे रहे हैं यह एक बड़ा सवाल है। अवैध खनन होने से सरकार को जहां राजस्व की भारी क्षति हो रही है तो वहीं अवैध खनन के लिए दूसरों को भी बल मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें