फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोरावल स्थित गो आश्रय में जल्द रखे जाएंगे गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक के केवलीमय देवली में एक करोड़ 20 लाख की लागत से पशु आश्रय स्थल बनाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी ने आश्रय स्थल का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया है। अब हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है। हैंडओवर होने पर यहां भी पशु रखे जाने लगेंगे।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.एके श्रीवास्तव ने बताया कि चोपन के बाद जिले में दूसरा सबसे बड़ा गो आश्रय स्थल घोरावल ब्लॉक के केवलीमय देवली गांव में 1.20 करोड़ की लागत से मनवाया जा रहा है। चोपन में बने गो आश्रय स्थल में 400 गोवंश रहने की क्षमता है। इसका संचालन जिला पंचायत सोनभद्र कर रहा है। वहीं घोरावल में बन रहे गो आश्रय स्थल में तकरीबन 250 से 300 गोवंश रखे जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की तरफ से गो आश्रय स्थल का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। गो आश्रय स्थल खंड विकास कार्यालय घोरावल को हैंडओवर किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। हैंडओवर होने पर खंड विकास कार्यालय से गो आश्रय स्थल का संचालन होगा। हैंडओवर होने के साथ ही यहां भी गोवंश रखे जाने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें