फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय का शिक्षकों ने किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला के नेतृत्व में बुधवार को वित्तविहीन शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री को प्रेषित किया। महामारी के दौरान शिक्षकों ने सरकार से 15 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने बताया कि प्रदेश के प्राइवेट विद्यालयों में कार्य कर रहे शिक्षकों को आपदा राहत कोष से कोविड-19 महामारी में विद्यालय बंद होने के कारण किसी प्रकार से शिक्षकों को वेतन प्राप्त नहीं हो रहा है। बच्चों के शुल्क जमा न करने से कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इसलिए माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा संगठन वित्तविहीन शिक्षकों को सरकार से मदद दिलाने के लिए शिक्षा शिक्षक बचाओ आग्रह आंदोलन शुरू किया है। प्रधानाचार्य महासभा के प्रधान महासचिव फौजदार सिंह ने कहा की महामारी के चलते सबसे ज्यादा प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पीड़ित हैं। यदि सरकारों ने उन शिक्षकों के ऊपर कोई ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय मे यह शिक्षक आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। यह आंदोलन शिक्षकों को हक और सम्मान दिलाने के लिए पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। कहा कि प्रत्येक शिक्षक को इस कोरोना महामारी में 15000 रुपये सरकार को आपदा राहत कोष से मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा मौलिक विषय और समवर्ती सूची के अंतर्गत आता है। इस पर सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि देश के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा सरकार दिलाए। इस आपदा में सरकार को शिक्षकों के साथ खड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें