फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संविधान ने दिए अधिकार, पर कर्तव्यों का पालन भी जरूरी

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक में संविधान दिवस पर शपथ दिलाते ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। संविधान दिवस पर बुधवार को जिले में विविध कार्यक्रम हुए। राजनैतिक दलों ने पदयात्रा निकाली। संविधान की प्रस्तावना पढ़कर उसका पालन करने की शपथ दिलाई गई। संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले डाॅ.भीमराव आंबेडकर को याद किया गया।
विज्ञापन

डीएम बद्रीनाथ सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक राॅबर्ट्सगंज परिसर में संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। डीएम ने कहा कि हमें भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और देश में संप्रभुता, अखंडता की रक्षा करनी चाहिए।
इस अवसर पर डीडीओ हेमंत कुमार, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, डीआईओएस जयराम सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण आदि मौजूद रहे। आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी ने संविधान दिवस पर रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान से पदयात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गों से पदयात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष रविकांत ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था। भीम आर्मी के जिला संयोजक संदीप बौद्ध ने कहा कि बाबा साहब के योगदान को हम कभी नहीं भूल सकते।
विज्ञापन

कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल आजाद,अखिलेश कुमार, अरुण कुमार, ऋषि, सुरेंद्र आदि रहे। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जैत गांव स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के पास संगोष्ठी किया गया। जिला उपाध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन खां की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कन्हैया पांडेय, पीसीसी आशुतोष दुबे, जिला कोषाध्यक्ष राजबली पांडेय, प्रभारी आशीष सिंह, अमरेश देव पांडेय आदि रहे। सदर ब्लॉक परिसर में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा, बिजेंदर भारती, पतलू भारती, संजय राम, मंगरु प्रसाद, आलोक रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें