फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुली फुलवार संपर्क मार्ग की स्थिति बदहाल, आए दिन हो रहे हादसे

विज्ञापन
महुली फुलवार मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
महुली। स्थानीय कस्बे से फुलवार गांव के घघिया बंधी तक सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे और टूटी पटरियों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत न होने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। हालांकि प्रांतीय लोक निर्माण विभाग का दावा है कि सड़क की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2013-14 में लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 13 लाख की लागत से महुली कस्बे से फुलवार गांव के घघिया बंधी तक करीब तीन किमी सड़क बनाई गई थी। यह सड़क वर्तमान में पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बस्ती से गुजरने वाली सड़क की पटरियों पर नाली का निर्माण न होने से घरों का पानी सड़कों पर बह रहा है। इस मार्ग से सूईचट्टान, महुअरिया, बैगाशिला, चक फुलवार आदि गांवों के लोगों का आवागमन होता है। फूलवार गांव के कोटेदार नंदलाल श्रीवास्तव का कहना है कि सड़क खराब होने से वाहन अनाज लेकर कोटे की दुकान तक नहीं जाना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें दोगुना किराया देकर कोटे की दुकान तक अनाज ले जाना पड़ता है। फुलवार के ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश कन्नौजिया का कहना है कि रींवा रांची राजमार्ग से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। सरकारी महकमा बेपरवाह बना है। विवेकानंद श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क पर पानी बहने से आवागमन में समस्या हो रही है। दिनेश यादव कहते है कि मार्ग की खस्ताहाल स्थिति से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसकी तत्काल मरम्मत की जरूरत है।
मार्ग के मरम्मत के साथ नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द सड़क की मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है। - एसके श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें