फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह भर में दस रुपये प्रति किलो सस्ता हुआ आलू

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में हरी सब्जी की लगी दुकान। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। लगन में मांग तेज होने से एक सप्ताह में टमाटर, कोहड़ा और फूल गोभी के दाम दस से पंद्रह रुपये बढ़ गए हैं। जबकि नया और पुराना आलू दस रुपये प्रति किलो सस्ता हुआ है। प्याज, हरी मटर, सेम और शिमला मिर्च का दाम स्थिर है। अन्य हरी सब्जियों के दाम में उतार चढ़ाव लगा हुआ है। आलू सस्ता होने से आम लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में फुटकर सब्जी की दुकान की उर्मिला देवी ने बताया कि आलू के दाम में दस रुपये की गिरावट आई है। जो आलू पहले 35 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। वह अब 25 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। प्याज, लहसुन, शिमला मिर्च और हरा मटर के दाम स्थिर है। मंडी में हरा मटर 35 से 40, टमाटर 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। आलू सस्ता होने से पहले की तुलना में ग्राहक बढ़ गए हैं। आलू विक्रेताओं का कहना है कि कानपुर मंडी से नया आलू पर्याप्त मात्रा में मंडी आ रहा है। इस वजह से भी आलू का दाम सस्ता हुआ है। हरी सब्जी सस्ती होने से आम उपभोक्ताओं के साथ जिनके घर मांगलिक कार्यक्रम हो रहे हैं वे राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें