फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कमिश्नर ने कोटेदार को लगाई फटकार, कहा-घटतौली किया तो भेज दूंगा जेल

विज्ञापन
म्योरपुर ब्लॉक के मनरहवा टोला में जन चौपाल में जन समस्या सुनते कमिश्नर डॉ. मुधु कुमार स्वामी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कमिश्नर डॉ. मुथु कुमार स्वामी बी. ने सोमवार को रनटोला ग्राम पंचायत के मनरहवा टोला में चौपाल लगाई। ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए समाधान के निर्देश दिए। राशन वितरण में घटतौली की शिकायत पर भड़के कमिश्नर ने कोटेदार को तलब करते हुए फटकार लगाई। एक माह की मोहलत देते हुए चेताया कि अगर सुधार नहीं हुआ तो जेल भेज देंगे। वन विभाग से जुड़ी शिकायतों पर भी कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पर लगे चौपाल में कई ग्रामीणों ने कमिश्नर से कहा कि कोटे की दुकान पर पैसा अधिक लिया जाता है, लेकिन सामान कम मिलता है। कोटेदार इस पर सही जवाब नहीं दे सका। नाराज कमिश्नर ने कहा कि सुधर जाओ। भगवान ऊपर से सब देख रहे हैं। किसी का हक मत मारो। युवा होने के नाते कोटेदार को एक माह की मोहलत देते हुए सुधार की चेेतावनी दी।
कमिश्नर ने गांव में निर्मित सामुदायिक शौचालय के समय से खुलने के बारे में जानकारी ली। व्यक्तिगत शौचालय का सत्यापन करते हुए उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। चौपाल में ग्रामीणों ने पासबुक प्रिंट न करने पर बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। उन्होंने निर्देशित किया कि जो भी भुगतान लाभार्थियों का हो, उसकी जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सभी तक पहुंचाएं। विद्यालय में पढ़ रहे 148 बच्चों के सापेक्ष 140 को ही ड्रेस का पैसा मिलने पर पूछा तो बीएसए ने शेष बच्चों का आधार न होने की दलील दी। सभी बच्चों का आधार बनवाकर पैसा भुगतान कराने को कहा।
विज्ञापन

वनाधिकार की समीक्षा के दौरान उन्होंने वर्तमान में लंबित फाइलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह जानबूझकर अड़ंगा न लगाएं। अगर मौके पर दावेदार काबिज है तो अपनी सहमति दें, जिससे उसे अधिकार मिल सके। उन्होंने सीडीओ सौरभ गंगवार से कहा कि जो काम कर रहा है वह तो ठीक है, लेकिन जो काम नहीं कर रहा उसे तुरंत हटाया जाए। चौपाल में एडीएम सहदेव मिश्र, डीएफओ मनमोहन मिश्र, डीडीओ शेषनाथ चौहान, डीपीआरओ विशाल सिंह, बीएसए हरिवंश कुमार, ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोंड, एडीओ रविदत्त मिश्र, प्रधान दिनेश जायसवाल, संतोष राव आदि मौजूद रहे।
थाना और एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
चौपाल के बाद कमिश्नर सीधे म्योरपुर थाने पहुंचे। वहां उन्होंने अपराध की समीक्षा की। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों की भी जानकारी ली। सीओ आशीष मिश्रा व एसओ दीपेंद्र सिंह ने उन्हें विस्तार से बताया। इसके बाद कमिश्नर म्योरपुर एयरपोर्ट पहुंचे। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत हो चल रहे विस्तारीकरण कार्य की जानकारी ली। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मैनेजर विवेक चंद्रवंशी से पहले और दूसरे चरण के कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि इतने पिछड़े क्षेत्र में एयरपोर्ट बन रहा है यह बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें