पल्स पोलियो महाभियान के तहत रविवार को जिले भर में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई। इसकी शुरूआत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में कार्यवाहक सीएमओ डा. आरबी गौतम ने तीन नवजात बच्चों को पोलियो की दो-दो बूंद पिलाकर किया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. बीके अग्रवाल ने बताया कि जिले में कुल 1068 बूथ बनाए गए थे। जहां शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
इसके अतिरिक्त बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर 38 ट्रांजिट पोलियो बूथ बनाए गए हैं और चोपन तथा सुकृत के खदान क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों के लिए आठ मोबाइल टीमें बनाई गई हैं।
इस मौके पर अपर सीएमओ डा. गणेश प्रसाद, डिप्टी सीएमओ डा. डीके सिंह, डा. संजय सिंह, डा. राघवेंद्र नारायण सिंह, सूरजू मौजूद रहे।