फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडिल जला मासूमों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 19 Dec 2014 10:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पेशावर स्थित आर्मी स्कूल में हुए आतंकी हमले में मारे गए 132 मासूमों को शुक्रवार को राबर्ट्सगंज नगर से सटे संत नगर मोहल्ले में स्थित दी आर्यंस एकेडमी के बच्चों ने कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


 इस दौरान दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने कहा कि आतंकवादियों ने स्कूल में बच्चों की हत्या कर मानवता को तार-तार कर दिया है।

प्रबंध निदेशक विनोद जालान ने पाकिस्तान में स्कूली बच्चों की हुई हत्या की निंदा करते हुए कहा कि तालिबान आतंकियों को जड़ से समाप्त करने के लिए भारत को साथ देना चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर चंद्रमोहन, हिमांशु श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, उमाकांत दूबे, जयप्रकाश, बृजेश पांडेय, सुषमा पांडेय, रीतू चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
उधर, पंडित विद्याधर इंटर कालेज कबरी में भी  पाकिस्तान के पेशेवर में मारे गए मासूमों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रबंधक धर्मवीर तिवारी ने कहा कि आतंकवाद की कोई जाति नहीं होती।

जिस तरह से 135 निर्दोष बच्चों की हत्या हुई, उसने पूरे विश्व को झकझोर दिया है।  सुनील तिवारी और योगेंद्र कुमार ने कहा कि यह घटना आतंकियों के हताशा का परिणाम है।

इस दौरान बच्चों ने 135 कैंडिल जलाकर मासूमों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ईश्वर देव, अशोक पाठक, समीर खान, राजू प्रसाद, चंद्रभान, कुसुम केशरी, अनीता सिंह, सहाना, पूजा, सुषमा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें